CBSE board successfully conducted the Class 12 Hindi Core Set 2 - (2/4/2) Exam 2026 on March 16, 2026. The CBSE Class 12 Hindi Core question paper included important sections from Reading Comprehension, Creative Writing, Hindi Literature (poetry and prose), and Grammar. Students were required to demonstrate language proficiency, literary interpretation, analytical thinking, and effective writing skills in Hindi. The exam generally consists of objective questions, short answer questions, and long descriptive answers to evaluate students’ understanding of Hindi language and literature.
Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2026 (All Subjects)
The question paper has 12 questions, all compulsory, for 80 marks in 3 hours, with 15 minutes of reading time:
- Section A (Khand Ka) is Apathit Bodh, unseen comprehension, for 18 marks
- Section B (Khand Kha) is based on the textbook Abhivyakti aur Madhyam, for 22 marks
- Section C (Khand Ga) is based on the textbooks Aroh and Vitan, for 40 marks
- Questions of all three sections must be answered
- Internal choice is given in Sections B and C
CBSE Class 12 Hindi Core Set 2 - (2/4/2) Question Paper 2026 with Solution PDF
| CBSE Official PDF | CD PDF | CD PDF with Solutions |
|---|---|---|
| Download official PDF 0.52 MB | Download Collegedunia PDF 0.27 MB | Download solutions PDF 0.28 MB |
CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Set 2 (2/4/2) Questions with Solutions
Comprehension:
सबकी पीड़ा के साथ व्यथा अपने मन की जो जोड़ सके,
मुड़ सके जहाँ तक समय, उसे निर्दिष्ट दिशा में मोड़ सके।
युगपुरुष वही सारे समाज का विहित धर्मगुरु होता है,
सबके मन का जो अंधकार अपने प्रकाश से धोता है।
थे जहाँ सहस्रों वर्ष पूर्व, लगता है वहीं खड़े हैं हम,
है वृथा वर्ग उन गुफावासियों से कुछ बहुत बड़े हैं हम।
अनगढ़ पत्थर से लड़ो, लड़ो किटकिटा नखों से, दाँतों से
या
Read More
लड़ो ऋक्ष के रोमगुच्छ-पूरित वज्रीकृत हाथों से।या चढ़ विमान पर नर्म मुट्ठियों से गोलों की वृष्टि करो
आ जाय लक्ष्य में जो कोई, निष्ठुर हो सबके प्राण हरो।
ये तो साधन के भेद, किन्तु भावों में तत्त्व नया क्या है ?
क्या खुली प्रेम आँख अधिक ? भीतर कुछ बढ़ी दया क्या है ?
झर गई पूँछ, रोमान्त झरे, पशुता का झरना बाकी है,
बाहर-बाहर तन सँवर चुका, मन अभी सँवरना बाकी है।
कवि को ऐसा क्यों लगता है कि हम सहस्रों वर्ष पूर्व जहाँ थे, आज भी वहीं हैं ?
‘भावों में तत्त्व नया क्या है’ – पंक्ति में निहित व्यंग्य स्पष्ट कीजिए।
वज्रीकृत हाथों से या नर्म मुट्ठियों से लड़ना कवि की दृष्टि में एक समान क्यों है ?
Comprehension:
मानव के संवाद करने, जानकारी प्राप्त करने और बाह्य दुनिया के समक्ष स्वयं को अभिनीत करने की शैली में परिवर्तन लाकर सोशल मीडिया आधुनिक युग का सर्वव्यापी पहलू बन गया है। इसने सूचना के प्रसार को अत्यंत त्वरित बना दिया है और यह सभी आयु समूहों के लिए एक आसान माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, यूट्यूब, आदि उपयोगकर्ता को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने और सामाजिक तौर पर सक्रिय रहने का अवसर प्रदान करते हैं। इसका महत्त्व समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। यह न केवल व्यक्तिगत जीवन के लिए एक प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह शिक्षा, व्यापार और यहाँ तक कि राजनीति में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसने सूचना के प्रसार को अत्यधिक तेज़ और सस्ता बना दिया है। इसके जरिए लोग घटनाओं का सीधा प्रसारण विश्व के किसी भी कोने से देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में तो इसने एक क्रांति सी ला दी है। छात्रों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। व्यावसायिक गतिविधियाँ-जैसे उत्पादों
Read More
और सेवाओं का प्रचार करना, ग्राहकों से जुड़ना, विपणन अभियानों को तेज़ी से फैलाने में भी यह मदद करता है।सोशल मीडिया जहाँ सकारात्मक भूमिका अदा कर रहा है वहीं समाज पर इसका दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। लोग तनाव और अवसाद से प्रभावित हो रहे हैं, अकेलापन बढ़ रहा है, अनिद्रा की समस्या बढ़ रही है। इसने आत्ममुग्धता को बढ़ाया है। अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में लिखना, अपनी आत्मीय तस्वीरें शेयर करना, चौबीसों घंटे सोशल मीडिया पर उपस्थित रहना बेचैनी को बढ़ा सकता है। आपको याद रखना चाहिए कि इस मंच पर आने वाले आपके आभासी मित्र, सच्चे मित्र या हितैषी नहीं होते। लोग आपकी उपस्थिति का लाभ उठाकर आपको धोखा-धड़ी का शिकार बना लेते हैं। ‘लाइक’ और ‘कमेंट’ की अपेक्षा हमारे मस्तिष्क की लय बिगाड़ देते हैं। वैज्ञानिक इसकी लत को खराब जीवन-शैली से होने वाली बीमारियों में सबसे ऊपर रखते हैं।
यद्यपि यह लोगों से जुड़ने, सूचना के प्रचार-प्रसार, समुदाय में अहम भूमिका निभा रहा है लेकिन इसके अति प्रयोग से बचना चाहिए।
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
कथन : सोशल मीडिया का महत्त्व समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है।
कारण : सामाजिक संरचना के सुदृढ़ीकरण और रचनात्मक क्षमता के प्रदर्शन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विकल्प :
सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘कमेंट’ की अपेक्षा हमारे मस्तिष्क की लय बिगाड़ देते हैं। कैसे ? स्पष्ट कीजिए।
सोशल मीडिया की लत का खराब जीवन-शैली से होने वाली बीमारियों से क्या संबंध है ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :
यद्यपि फ़ीचर लेखन का कोई निश्चित फ़ॉर्मूला नहीं होता फिर भी एक अच्छे फ़ीचर लेखन हेतु ध्यान रखने योग्य किन्हीं चार बातों का उल्लेख कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :
आपके विद्यालय में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर ‘वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु देने के लिए सुरभि/सौरभ की ओर से एक रिपोर्ट तैयार कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :
कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय पात्रों के मनोभावों या मानसिक द्वंद्व के दृश्यों का प्रदर्शन/मंचन किस प्रकार किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
पत्रकारीय लेखन का सबसे जाना-माना रूप क्या है ? इसके लिए समाचार लेखन की शैली का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
वे कौन-सी सुविधाएँ हैं जो मुद्रित माध्यमों के पाठकों को उपलब्ध हैं लेकिन रेडियो के श्रोताओं को नहीं ?
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक पत्रकारिता के महत्त्व के बढ़ने का कारण स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
कहानी के संवादों को नाट्य रूपांतरण करते समय किस तरह प्रभावशाली बनाया जा सकता है ?
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
विचार करने और उसे व्यक्त करने की प्रक्रिया निबंध लेखन के परंपरागत विषयों में क्यों घटित नहीं हो पाती ?
निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :
दीपावली में घर की साज-सज्जा
निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :
उस दिन जब अचानक धरती काँपने लगी
निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :
विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने का उत्साह
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
‘उषा’ कविता में कवि ने ग्रामीण अंचल की सुबह का मनोरम वर्णन किया है। आप अपने घर के आसपास होने वाली सुबह के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
‘बादल राग’ कविता के आधार पर किसानों की स्थिति का वर्णन कीजिए। कवि उनकी स्थिति के लिए किसे और क्यों उत्तरदायी मानता है ?
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
कवि कर्म की फ़सल और कृषि कर्म की फ़सल के बीच में क्या अंतर है ? ‘छोटा मेरा खेत’ कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘बात सीधी थी पर’ कविता से उद्धृत ‘भाषा के चक्कर में ज़रा टेढ़ी फँस गई’ – पंक्ति से क्या अभिप्राय है ?
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘लक्ष्मण-मूर्च्छा और राम का विलाप’ प्रसंग के राम अवतारी पुरुष न होकर एक सामान्य मानव थे, उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘बगुलों के पंख’ कविता के आधार पर नभ में पाँती-बँधे उड़ते बगुलों के सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
Comprehension:
हो जाए न पथ में रात कहीं,
मंज़िल भी तो है दूर नहीं –
यह सोच थका दिन का पंथी भी जल्दी-जल्दी चलता है !
दिन जल्दी-जल्दी ढलता है !
बच्चे प्रत्याशा में होंगे,
नीड़ों से झाँक रहे होंगे –
यह ध्यान परों
Read More
में चिड़ियों के भरता कितनी चंचलता है !दिन जल्दी-जल्दी ढलता है !
मुझसे मिलने को कौन विकल ?
मैं होऊँ किसके हित चंचल ?
यह प्रश्न शिथिल करता पद को, भरता उर में विह्वलता है !
दिन जल्दी-जल्दी ढलता है !
दिन ढलते ही घर की ओर लौटती चिड़िया के परों में चंचलता है तो कवि के कदमों में :
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
कथन : चिड़िया शीघ्रातिशीघ्र अपनी मंज़िल तक पहुँचना चाहती है।
कारण : गहराती संध्या उसे उसके बच्चों के लिए चिंतित कर रही है।
विकल्प :
काव्यांश के मूल भाव को स्पष्ट करने वाला/वाले कथन है/हैं :
I. बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता।
II. गतिशील समय के साथ चलते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए।
III. अपनों से मिलन की आशा हमारे प्रयासों में तीव्रता लाती है।
उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
‘भक्तिन’ पाठ में वर्णित किन्हीं तीन समस्याओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
‘बाज़ार दर्शन’ पाठ के संदर्भ में लिखिए कि ‘पर्चेजिंग पावर’ से क्या अभिप्राय है ? क्या इसका उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए भी किया जा सकता है ? उदाहरण सहित लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
‘शिरीष के फूल’ पाठ में शिरीष के नए और पुराने फूलों द्वारा जीवन के किस सत्य को उजागर किया गया है ?
Comprehension:
रात्रि की विभीषिका को सिर्फ़ पहलवान की ढोलक ही ललकारकर चुनौती देती रहती थी। पहलवान संध्या से सुबह तक, चाहे जिस ख्याल से ढोलक बजाता हो, किंतु गाँव के अर्द्धमृत, औषधि-उपचार-पथ्य-विहीन प्राणियों में वह संजीवनी शक्ति ही भरती थी। बूढ़े-बच्चे-जवानों की शक्तिहीन आँखों के आगे दंगल का दृश्य नाचने
Read More
लगता था। स्पंदन-शक्ति-शून्य स्नायुओं में भी बिजली दौड़ जाती थी। अवश्य ही ढोलक की आवाज़ में न तो बुखार हटाने का कोई गुण था और न महामारी की सर्वनाश शक्ति को रोकने की शक्ति ही, पर इसमें संदेह नहीं कि मरते हुए प्राणियों को आँख मूँदते समय कोई तकलीफ़ नहीं होती थी, मृत्यु से वे डरते नहीं थे।ढोलक की आवाज़ का गाँववालों पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में असत्य कथन है :
गद्यांश के अनुसार गाँववालों की दीन-हीन स्थिति का प्रमुख कारण था :
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में मेंढक मंडली पर पानी फेंके जाने को ‘पानी की बुवाई’ कहा गया है। इस विषय में आपकी क्या राय है ? स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘भक्तिन’ पाठ में महादेवी जी ने भक्तिन और अपने संबंधों की तुलना किससे और क्यों की है ?
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :
‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ के आधार पर लेखक के ‘समता’ संबंधी विचारों की व्याख्या कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :
यशोधर बाबू एक ओर अपने बच्चों की तरक्की से खुश भी होते हैं तो दूसरी ओर उन्हें उनकी यह तरक्की ‘समहाउ इंप्रापर’ भी लगती है। उनके व्यवहार के इस विरोधाभास को ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :
स्कूल जाने के लिए बेचैन आनंदा के साथ स्कूल में ऐसा क्या घटित हुआ कि वह स्कूल नहीं जाने की बात सोचने लगा ? ‘जूझ’ कहानी के आधार पर लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :
“सिंधु घाटी सभ्यता को दूसरी सभ्यताओं से अलग करने वाली इसकी सबसे बड़ी विशेषता है – प्रभुत्व या दिखावे के तेवर का नदारद होना।” पाठ के आधार पर इसकी पुष्टि कीजिए।
CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern and Marking Scheme
The CBSE Class 12 Hindi Core 2026 theory paper is of 80 marks and has 12 questions, all compulsory, in three sections (Khand): Section A (Apathit Bodh), Section B (Abhivyakti aur Madhyam) and Section C (Aroh and Vitan). The time allowed is 3 hours, with 15 minutes of extra reading time. Internal choice is given in Sections B and C. The tables below give the paper pattern from the official CBSE question paper and the marking rules from the official marking scheme.
CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern 2026
| Section | Question Type | Attempt | Marks |
|---|---|---|---|
| Section A - Apathit Bodh (Unseen Comprehension) | Unseen prose passage: MCQs and short-answer questions | All compulsory | 10 |
| Unseen poetry passage: MCQs and short-answer questions | All compulsory | 8 | |
| Section B - Abhivyakti aur Madhyam | Creative / functional writing, about 120 words (1 topic out of 3) | 1 out of 3 | 6 |
| Media and writing short-answer questions, about 40 words (2 marks each) | 4 out of 5 | 8 | |
| Media and writing questions, about 80 words (4 marks each) | 2 out of 3 | 8 | |
| Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 | Poetry extract: five MCQs (1 mark each) | All compulsory | 5 |
| Poetry questions, about 60 words (3 marks each) | 2 out of 3 | 6 | |
| Poetry questions, about 40 words (2 marks each) | 2 out of 3 | 4 | |
| Prose extract: five MCQs (1 mark each) | All compulsory | 5 | |
| Prose questions, about 60 words (3 marks each) | 2 out of 3 | 6 | |
| Prose questions, about 40 words (2 marks each) | 2 out of 3 | 4 | |
| Prose and Vitan long-answer questions, about 100 words (5 marks each) | 2 out of 3 | 10 | |
| Total | 12 questions | 80 |
CBSE Class 12 Hindi Core Marking Scheme 2026
| Marking point | How it is applied |
|---|---|
| Value-point marking | Marks are awarded against the value points given in the official marking scheme; for a question with parts, marks are awarded for each part and the parts are then totalled. |
| Own expression | The marking scheme carries suggested value points only, as guidelines and not as complete answers. A correct answer in the student's own words is awarded due marks. |
| Competency-based questions | If a competency-based answer is not from the marking scheme but the competency shown is correct, due marks are awarded. |
| Repeated error | If the same kind of mistake is repeated, it is ignored and marks are not deducted again for it. |
| Incorrect answer | A totally incorrect answer is marked with a cross (X) and awarded zero (0) marks. |
| Marks for sub-parts | Marks are given for every part of a question; a question without sub-parts is awarded its marks as a whole. |
| Scale of marks | The full scale of 0 to 80 marks is used and full marks are awarded whenever all the expected points are given. |
CBSE Class 12 Hindi Core Unit-Wise Weightage
| Section (Khand) | Marks |
|---|---|
| Section A - Apathit Bodh (unseen comprehension: one prose and one poetry passage) | 18 |
| Section B - Abhivyakti aur Madhyam (textbook) | 22 |
| Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 (textbooks) | 40 |
| Theory Paper | 80 |
| Internal Assessment | 20 |
| Grand Total | 100 |








Comments