CBSE board successfully conducted the Class 12 Hindi Core Set 2 - (2/3/2) Exam 2026 on March 16, 2026. The CBSE Class 12 Hindi Core question paper included important sections from Reading Comprehension, Creative Writing, Hindi Literature (poetry and prose), and Grammar. Students were required to demonstrate language proficiency, literary interpretation, analytical thinking, and effective writing skills in Hindi. The exam generally consists of objective questions, short answer questions, and long descriptive answers to evaluate students’ understanding of Hindi language and literature.

Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2026 (All Subjects)

The question paper has 12 questions, all compulsory, for 80 marks in 3 hours, with 15 minutes of reading time:

  • Section A (Khand Ka) is Apathit Bodh, unseen comprehension, for 18 marks
  • Section B (Khand Kha) is based on the textbook Abhivyakti aur Madhyam, for 22 marks
  • Section C (Khand Ga) is based on the textbooks Aroh and Vitan, for 40 marks
  • Questions of all three sections must be answered
  • Internal choice is given in Sections B and C

CBSE Class 12 Hindi Core Set 2 - (2/3/2) Question Paper 2026 with Solution PDF

CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Set 2 (2/3/2) Questions with Solutions

Comprehension:

फूल से बोली कली क्यों व्यस्त मुरझाने में है

फ़ायदा क्या गंध औ मकरंद बिखराने में है

तूने अपनी उम्र क्यों वातावरण में घोल दी

अपनी मनमोहक पँखुरियों की छटा क्यों खोल दी

तू स्वयं को बाँटता है जिस घड़ी से तू खिला

किन्तु इस उपकार के बदले में तुझको क्या मिला

मुझको देखो मेरी सब खुशबू मुझ ही में बंद है

मेरी सुंदरता है अक्षय अनछुआ मकरंद है

मैं

Read More पली काँटों में जब थी दुनिया तब सोती रहीं

मेरी ही क्या ये कभी किसी की भी कभी होती नहीं

ऐसी दुनिया के लिए सौरभ लुटाऊँ किसलिए

स्वार्थी समुदाय का मेला लगाऊँ किसलिए

फूल उस नादान की वाचालता पर चुप रहा

फिर स्वयं को देखकर भोली कली से ये कहा

ज़िंदगी सिद्धांत की सीमाओं में बँटती नहीं

ये वो पूँजी है जो व्यय से बढ़ती है घटती नहीं


Question 1(i):

फूल और कली के संवाद के माध्यम से कवि ने स्पष्ट किया है :

  • (A) जीवन की सार्थकता को
  • (B) जीवन की क्षणभंगुरता को
  • (C) जीवन की नश्वरता को
  • (D) जीवन के दृष्टिकोण को

Question 1(ii):

काव्यांश के अनुसार कौन-सी पूँजी बाँटने से बढ़ती है ?

  • (A) ज्ञान
  • (B) ज़िंदगी
  • (C) संपदा
  • (D) दुख

Question 1(iii):

काव्यांश के संदर्भ में ‘वाचालता’ शब्द का अर्थ है :

  • (A) चालाकी
  • (B) समझदारी
  • (C) बड़बोलापन
  • (D) मूर्खता

Question 1(iv):

कली और फूल के व्यक्तित्व में क्या अंतर है ?


Question 1(v):

कली अपना सौंदर्य और महक किसी के साथ क्यों नहीं बाँटना चाहती ?


Question 1(vi):

कली अथवा फूल, आप किसके विचारों से सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।


Comprehension:

नि:शब्द धीमी चाल और सदियों का साक्षी – जब कोई प्राणी हमारी धरती पर प्रकृति का सबसे शांत लेकिन सबसे मज़बूत प्रहरी बनकर खड़ा हो, तो उसका महत्त्व केवल जैव-विविधता तक सीमित नहीं रह जाता, वह हमारी संस्कृति, चेतना और पर्यावरण की आत्मा बन जाता है। कछुआ, जो समय की रेत पर अपने धैर्य और दीर्घायु के पदचिह्न छोड़ता आया है, आज खतरे में है। 23 मई को मनाया जाने वाला विश्व कछुआ दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि पुकार है, उस मौन जीवन के लिए, जिसे हमने वर्षों तक नज़रअंदाज किया और जो आज हमसे बचाव की गुहार कर रहा है।

मान्यता है कि कछुए धरती पर करोड़ों वर्षों से अस्तित्व में हैं। उन्होंने हिम युगों, महाविनाशों और भूगर्भीय परिवर्तनों को झेला है। उनके अस्तित्व की स्थिरता, उनकी धीमी लेकिन स्थायी जीवन-शैली का प्रमाण है। मगर दुखद है कि आज जिन संकटों का वे सामना

Read More कर रहे हैं वे किसी प्राकृतिक आपदा के नहीं, बल्कि मानवीय लालच और लापरवाही के कारण हैं। विश्व में ज्ञात 350 से अधिक कछुआ प्रजातियों में से लगभग 60 फीसदी प्रजातियाँ संकटग्रस्त या विलोप के कगार पर हैं। समुद्री कछुए-जैसे मादा ऑलिव रिडले, जो हजारों किलोमीटर तैरकर अंडे देने के लिए ओडिशा तट पर आती है, को जल और प्रकाश प्रदूषण तथा मानवीय हस्तक्षेप से भारी खतरा है। इन मूक प्राणियों के लिए संकट के प्रमुख कारणों में प्लास्टिक प्रदूषण, समुद्री तटों का अतिक्रमण, अवैध व्यापार और जलवायु परिवर्तन है।

कछुआ हमें सिखाता है कि दौड़ना ज़रूरी नहीं, टिके रहना ज़्यादा ज़रूरी है। यह भी कि मौन शक्ति की एक अलग भाषा है, जो शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म से बोलती है। उनकी धीमी चाल में हमें भविष्य की गूँज सुनाई देती है कि यदि हम उन्हें बचा पाए तो खुद को बचा पाएँगे।


Question 2(i):

गद्यांश के आधार पर कछुए की महत्ता का मुख्य आधार है :

  • (A) नि:शब्द मंद गति
  • (B) उसका शांत स्वभाव
  • (C) जैव-विविधता का अंग
  • (D) संस्कृति, चेतना और पर्यावरण की आत्मा

Question 2(ii):

जैव-विविधता से अभिप्राय है :

  • (A) सभी प्रकार के जीवन की विविधता
  • (B) पेड़-पौधों की विभिन्न प्रजातियाँ
  • (C) सूक्ष्म जीवों की विभिन्न प्रजातियाँ
  • (D) पशु-पक्षियों के जीवन की विविधता

Question 2(iii):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :

कथन : समय की रेत पर अपने धैर्य और दीर्घायु के चिह्न छोड़ने वाले कछुओं का जीवन आज संकट में है।

कारण : उन्होंने हिमयुगों, महाविनाशों और भूगर्भीय परिवर्तनों को झेला है।

  • (A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
  • (B) कारण सही है, किंतु कथन ग़लत है।
  • (C) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 2(iv):

‘मौन शक्ति की एक अलग भाषा है’ – आशय स्पष्ट कीजिए।


Question 2(v):

“दौड़ना ज़रूरी नहीं, टिके रहना ज़्यादा ज़रूरी है” – से क्या अभिप्राय है ?


Question 2(vi):

कछुओं के संरक्षण हेतु किन्हीं दो उपायों का उल्लेख कीजिए।


Question 2(vii):

प्रवासी कछुए भारत में क्यों आते हैं ? इन्हें किससे खतरा है ?


Question 3(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

समाचार लेखन और ककारों के बीच का संबंध स्पष्ट कीजिए।


Question 3(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

विचारपरक लेखन से क्या अभिप्राय है ? इनका क्या महत्त्व है ?


Question 3(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

नाटक में दृश्यों की क्या भूमिका होती है ? स्पष्ट कीजिए।


Question 3(iv):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

रेडियो नाटक में पात्रों की संख्या सीमित क्यों रखी जाती है ?


Question 3(v):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन’ पाठ में लेखन कर्म को खुले मैदान में दौड़ लगाने, कुलाँचे भरने की तरह क्यों कहा गया है ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।


Question 4(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

आप क.ख.ग. समाचार पत्र के पत्रकार देव/देवांशी हैं। हाल ही में आपने अ.ब.स. पशु देखभाल गृह का दौरा किया है। उसमें पशु-पक्षियों के साथ होने वाले व्यवहार और वहाँ की सुव्यवस्था को देखकर आपको सुखद अनुभूति हुई। इसका विवरण समाचार पत्र में प्रकाशित करने के लिए एक रिपोर्ट तैयार कीजिए।


Question 4(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

सीधा पिरामिड और उल्टा पिरामिड शैली में क्या अंतर है ? स्पष्ट कीजिए।


Question 4(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘डेस्क’ से क्या अभिप्राय है ?


Question 4(iv):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय सबसे बड़ी समस्या क्या होती है और इसे कैसे हल किया जा सकता है ?


Question 5(i):

निम्नलिखित दिए गए तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

तारों भरी रात का सौंदर्य


Question 5(ii):

निम्नलिखित दिए गए तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

पुस्तक मेले में पुस्तक का लोकार्पण


Question 5(iii):

निम्नलिखित दिए गए तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ता वर्चस्व


Comprehension:

सारी मुश्किल को धैर्य से समझे बिना

मैं पेंच को खोलने के बजाए

उसे बेतरह कसता चला जा रहा था

क्यों कि इस करतब पर मुझे

साफ़ सुनाई दे रही थी

तमाशबीनों की शाबाशी और वाह

Read More वाह !

आखिरकार वही हुआ जिसका मुझे डर था

ज़ोर ज़बरदस्ती से

बात की चूड़ी मर गई

और वह भाषा में बेकार घूमने लगी !

हार कर मैंने उसे कील की तरह

उसी जगह ठोंक दिया।


Question 6(i):

‘बात की चूड़ी मरना’ से क्या अभिप्राय है ?

  • (A) बात का पकड़ में न आना
  • (B) बात का प्रभावहीन हो जाना
  • (C) कथ्य और माध्यम का तालमेल होना
  • (D) बात में कसाव और ताकत का होना

Question 6(ii):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :

कथन : कथ्य के भाव या अभिव्यक्ति के अनुरूप ही भाषा का चुनाव करना चाहिए।

कारण : भाषा के शब्द-जाल में फँसकर कथ्य की जीवंतता और सार्थकता नष्ट हो जाती है।

  • (A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
  • (B) कारण सही है, लेकिन कथन ग़लत है।
  • (C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

Question 6(iii):

स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प चुनकर लिखिए :

स्तंभ-Iस्तंभ-II
1. पेंच खोलना(i) कथ्य के माध्यम को सरल बनाना
2. बेतरह कसना(ii) बात में कसावट का न होना
3. कील की तरह ठोंकना(iii) भाषा को अलंकृत करना

  • (A) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii)
  • (B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)
  • (C) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)
  • (D) 1-(i), 2-(iii), 3-(ii)

Question 6(iv):

कवि भाषा को और अधिक तराशने में क्यों लगा रहा ?

  • (A) भाषा का महत्त्व न जानने के कारण
  • (B) आत्म-संतुष्टि प्राप्त न होने के कारण
  • (C) संप्रेषणीय शब्द न मिलने के कारण
  • (D) लोगों से मिलने वाली प्रशंसा के कारण

Question 6(v):

‘क्यों कि इस करतब पर मुझे’ – पंक्ति में किस करतब की बात हो रही है ?

  • (A) भाषा को अलंकृत करने की
  • (B) कथ्य को अलंकृत करने की
  • (C) कविता पाठ करने की
  • (D) पाठक और श्रोताओं को लुभाने की

Question 7(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘कविता के बहाने’ कविता के संदर्भ में कविता और चिड़िया की उड़ान के बीच तुलनात्मक वर्णन करते हुए लिखिए कि किसकी उड़ान अधिक है और क्यों ?


Question 7(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता में मीडियाकर्मियों की संवेदनहीनता का उल्लेख हुआ है, क्या इस प्रकार की संवेदनहीनता हमें अन्य क्षेत्रों में भी देखने को मिलती है ? उदाहरण सहित तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।


Question 7(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

“तुलसीदास द्वारा रचित ‘खेती न किसान ....’ छंद में प्रकृति और शासन की विषमता से उपजी स्थिति का यथार्थपरक चित्रण हुआ है।” पुष्टि कीजिए।


Question 8(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘बादल राग’ कविता में कवि ने ऐसा क्यों कहा है कि ‘सदा पंक पर ही होता जल-विप्लव-प्लावन’ ?


Question 8(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘बगुलों के पंख’ कविता से उद्धृत ‘उसे कोई तनिक रोक रक्खो’ पंक्ति से क्या आशय है ?


Question 8(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘पतंग’ कविता के संदर्भ में बच्चों और कपास के बीच का संबंध स्पष्ट कीजिए।


Question 9(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

हैजे और मलेरिया से पीड़ित गाँव की स्थिति का वर्णन ‘पहलवान की ढोलक’ पाठ के अनुसार अपने शब्दों में कीजिए।


Question 9(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘भक्तिन’ पाठ के आधार पर लिखिए कि महादेवी जी के घर आने वाले साहित्यकारों के प्रति भक्तिन के सम्मान का क्या मापदंड था ?


Question 9(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ के आधार पर लिखिए कि श्रम विभाजन की क्या आवश्यकता है ? पाठ में इसकी किस कमी की ओर संकेत किया गया है ?


Question 10(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘भक्तिन और मेरे बीच में सेवक-स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है’ – महादेवी जी के इस कथन के पीछे के कारणों को स्पष्ट कीजिए।


Question 10(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘बाज़ार दर्शन’ पाठ में लोक वैभव की व्यंग्य शक्ति किसे कहा गया है ? इसके क्या दुष्परिणाम होते हैं ? यह शक्ति किसके सम्मुख चूर-चूर हो जाती है ?


Question 10(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

काले मेघों के झमाझम बरसने पर भी गगरी फूटी की फूटी और बैल प्यासे के प्यासे क्यों रह जाते हैं ? ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के आधार पर लिखिए।


Comprehension:

जेठ की जलती धूप में, जब धरित्री निर्धूम अग्निकुंड बनी हुई थी, शिरीष नीचे से ऊपर तक फूलों से लद गया था। कम फूल इस प्रकार की गरमी में फूल सकने की हिम्मत करते हैं। कर्णिकार और आरग्वध (अमलतास) की बात मैं भूल नहीं रहा हूँ। वे भी आस-पास बहुत हैं। लेकिन शिरीष के साथ आरग्वध की तुलना नहीं की जा सकती। वह पंद्रह-बीस दिन के लिए फूलता है, वसंत ऋतु के पलाश की भाँति। कबीरदास को इस तरह पंद्रह दिन के लिए लहक उठना पसंद नहीं था। यह भी क्या कि दस दिन फूले और फिर खंखड़-के-खंखड़ – ‘दिन दस फूला फूलिके खंखड़ भया पलास !’

Read More ऐसे दुमदारों से तो लँडूरे भले। फूल है शिरीष। वसंत के आगमन के साथ लहक उठता है, आषाढ़ तक जो निश्चित रूप से मस्त बना रहता है। मन रम गया तो भरे भादों में भी निर्घात फूलता रहता है। जब उमस से प्राण उबलता रहता है और लू से हृदय सूखता रहता है, एकमात्र शिरीष कालजयी अवधूत की भाँति जीवन की अजेयता का मंत्र प्रचार करता रहता है। यद्यपि कवियों की भाँति हर फूल-पत्ते को देखकर मुग्ध होने लायक हृदय विधाता ने नहीं दिया है, पर नितांत ठूँठ भी नहीं हूँ। शिरीष के पुष्प मेरे मानस में थोड़ा हिल्लोल ज़रूर पैदा करते हैं।


Question 11(i):

“शिरीष कालजयी अवधूत की भाँति जीवन की अजेयता का मंत्र प्रचार करता रहता है।” इस कथन के समर्थन में विकल्प है :

  • (A) शिरीष के साथ और पेड़ों की तुलना नहीं हो सकती।
  • (B) शिरीष मन रमने पर भादों में भी फूलों से लदा रहता है।
  • (C) शिरीष के पेड़ों पर वसंत ऋतु में फूल आते हैं और आषाढ़ तक रहते हैं।
  • (D) अपनी अजेय जिजीविषा के कारण नि:स्पृह भाव से प्रचंड गरमी में अविचल खड़ा रहता है।

Question 11(ii):

‘दिन दस फूला ....’ पंक्ति का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है ?

  • (A) पलाश के फूलों की अल्पायु का वर्णन करने के लिए
  • (B) जीवन की नश्वरता का उल्लेख करने के लिए
  • (C) शिरीष के फूलों को औरों से श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए
  • (D) जीवन की क्षणभंगुरता का उल्लेख करने के लिए

Question 11(iii):

‘नितांत ठूँठ हृदय’ से अभिप्राय है :

  • (A) नीरस
  • (B) सरस
  • (C) कोमल
  • (D) समृद्धिहीन

Question 11(iv):

निम्नलिखित में हिन्दी मास का नाम नहीं है :

  • (A) ज्येष्ठ
  • (B) आषाढ़
  • (C) भाद्रपद
  • (D) वसंत

Question 11(v):

‘ऐसे दुमदारों से ....’ लोकोक्ति का अर्थ गद्यांश के संदर्भ में है :

  • (A) छोटी पूँछ होने से बेहतर है, न होना
  • (B) कम होने से बेहतर है, न होना
  • (C) कम साधनों से साधनहीनता अच्छी है
  • (D) अल्पावधि से अवधिहीनता अच्छी है

Question 12(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

‘हम पुरानी चाल के, हमारी घड़ी पुरानी चाल की’ – ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी में पंतजी द्वारा यह कथन किस संदर्भ में कहा गया ? इस कथन के आलोक में पंतजी की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।


Question 12(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

‘जूझ’ कहानी में छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए अध्यापकों द्वारा दिए जाने वाले शारीरिक दंड का भी उल्लेख किया गया है। आपकी दृष्टि में छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कहाँ तक उचित है ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए। वर्तमान में इसमें क्या परिवर्तन आया है ?


Question 12(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

सिंधु घाटी सभ्यता के आधार पर सिद्ध कीजिए कि हमारे पूर्वज आज के इंजीनियरों से जल का प्रबंधन करना कहीं बेहतर जानते थे।

CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern and Marking Scheme

The CBSE Class 12 Hindi Core 2026 theory paper is of 80 marks and has 12 questions, all compulsory, in three sections (Khand): Section A (Apathit Bodh), Section B (Abhivyakti aur Madhyam) and Section C (Aroh and Vitan). The time allowed is 3 hours, with 15 minutes of extra reading time. Internal choice is given in Sections B and C. The tables below give the paper pattern from the official CBSE question paper and the marking rules from the official marking scheme.

CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern 2026

Section Question Type Attempt Marks
Section A - Apathit Bodh (Unseen Comprehension) Unseen prose passage: MCQs and short-answer questions All compulsory 10
Unseen poetry passage: MCQs and short-answer questions All compulsory 8
Section B - Abhivyakti aur Madhyam Creative / functional writing, about 120 words (1 topic out of 3) 1 out of 3 6
Media and writing short-answer questions, about 40 words (2 marks each) 4 out of 5 8
Media and writing questions, about 80 words (4 marks each) 2 out of 3 8
Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 Poetry extract: five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Poetry questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Poetry questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Prose extract: five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Prose questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Prose questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Prose and Vitan long-answer questions, about 100 words (5 marks each) 2 out of 3 10
Total 12 questions 80

CBSE Class 12 Hindi Core Marking Scheme 2026

Marking point How it is applied
Value-point marking Marks are awarded against the value points given in the official marking scheme; for a question with parts, marks are awarded for each part and the parts are then totalled.
Own expression The marking scheme carries suggested value points only, as guidelines and not as complete answers. A correct answer in the student's own words is awarded due marks.
Competency-based questions If a competency-based answer is not from the marking scheme but the competency shown is correct, due marks are awarded.
Repeated error If the same kind of mistake is repeated, it is ignored and marks are not deducted again for it.
Incorrect answer A totally incorrect answer is marked with a cross (X) and awarded zero (0) marks.
Marks for sub-parts Marks are given for every part of a question; a question without sub-parts is awarded its marks as a whole.
Scale of marks The full scale of 0 to 80 marks is used and full marks are awarded whenever all the expected points are given.

CBSE Class 12 Hindi Core Unit-Wise Weightage

Section (Khand) Marks
Section A - Apathit Bodh (unseen comprehension: one prose and one poetry passage) 18
Section B - Abhivyakti aur Madhyam (textbook) 22
Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 (textbooks) 40
Theory Paper 80
Internal Assessment 20
Grand Total 100

CBSE Class 12 Hindi Core Paper Analysis 2026