CBSE board successfully conducted the Class 12 Hindi Core Set 1 - (2/5/1) Exam 2026 on March 16, 2026. The CBSE Class 12 Hindi Core question paper included important sections from Reading Comprehension, Creative Writing, Hindi Literature (poetry and prose), and Grammar. Students were required to demonstrate language proficiency, literary interpretation, analytical thinking, and effective writing skills in Hindi. The exam generally consists of objective questions, short answer questions, and long descriptive answers to evaluate students’ understanding of Hindi language and literature.

Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2026 (All Subjects)

The question paper has 12 questions, all compulsory, for 80 marks in 3 hours, with 15 minutes of reading time:

  • Section A (Khand Ka) is Apathit Bodh, unseen comprehension, for 18 marks
  • Section B (Khand Kha) is based on the textbook Abhivyakti aur Madhyam, for 22 marks
  • Section C (Khand Ga) is based on the textbooks Aroh and Vitan, for 40 marks
  • Questions of all three sections must be answered
  • Internal choice is given in Sections B and C

CBSE Class 12 Hindi Core Set 1 - (2/5/1) Question Paper 2026 with Solution PDF

CBSE Class 12 Hindi Core 2026 Set 1 (2/5/1) Questions with Solutions

Comprehension:

जीवन के लिए जागना जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी सोना है। दोनों क्रियाएँ एक-दूसरे के सहारे पर हैं। नींद का न आना भी एक विकार है, जिससे अनेक प्रकार की बाधाएँ आ सकती हैं और जो प्राणी रात-दिन सोता ही रहे, वह तो निष्क्रिय ही है। यदि दोनों क्रियाएँ एक-दूसरे की सहायता करती रहें – आदमी जागे कर्म करने के लिए, सोये विश्राम के लिए – तो जीवन सुखी होता है, लेकिन जागना जीवन का मुख्य लक्षण है, सोना अर्थात् – विश्राम, तो केवल उसका सहायक है। इसलिए, जागृति जीवन और अभ्युदय का चिह्न है और निद्रा पतन तथा ह्रास का। जागृति रजोगुण-प्रधान क्रिया है, निद्रा में तमोगुण की प्रधानता होती है। कम-से-कम सोने के लिए अनेक उपाय और साधन बताए गए हैं। अधिक-से-अधिक सोने के लिए आज तक किसी ने कोई उपाय नहीं बताया – उसी तरह, जैसे

Read More स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के प्रयत्न किए जाते हैं, पर बीमारी के लिए भी किसी ने कोई प्रयत्न किया है, ऐसा कभी सुनने में नहीं आया। वास्तव में स्वास्थ्य का न होना ही बीमारी है – उसी तरह, जैसे प्रकाश का न होना ही अंधकार है। आदमी जितना ही कम सोये उतना ही जागरूक है, यहाँ तक कि कई विद्वानों का मत है, सोना कोई आवश्यक क्रिया नहीं। संभव है तपस्वियों के लिए सोना आवश्यक न हो, उनकी प्रकृति में रज और सत ही रह जाता हो, तम की सर्वथा हानि हो जाती हो, पर साधारण प्राणियों के लिए भी यही नियम लागू है कि मात्रा से अधिक सोने में हानि है, अतएव जब हम किसी राष्ट्र के विषय में जागृति की कामना करते हैं, तो इसका बोध यह होता है कि वह राष्ट्र मात्रा से अधिक तमोगुणी हो गया और उसमें जीवन की मात्रा ज़रूरत से कम है।


Question 1(i):

‘जागृति’ और ‘निद्रा’ किन गुणों से संबंधित हैं ?

  • (A) सत और तम
  • (B) रज और सत
  • (C) सत और रज
  • (D) रज और तम

Question 1(ii):

गद्यांश के अनुसार सोना अर्थात् निद्रा किसकी सहायक है ?

  • (A) स्वास्थ्य की
  • (B) जागने की
  • (C) विश्राम की
  • (D) मृत्यु की

Question 1(iii):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :

कथन : जागना जीवन के लिए आवश्यक है।

कारण : जाग्रत हो ध्यानपूर्वक कर्म करने से ही, व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है।

विकल्प :

  • (A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
  • (B) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
  • (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  • (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

Question 1(iv):

‘जागृति’ और ‘निद्रा’ किसके प्रतीक हैं ? गद्यांश के आधार पर बताइए।


Question 1(v):

‘जागना’ और ‘सोना’ दोनों क्रियाएँ एक-दूसरे की पूरक कैसे हैं ? स्पष्ट कीजिए।


Question 1(vi):

लेखक के अनुसार ‘किसी राष्ट्र की जागृति’ का क्या तात्पर्य है ? उल्लेख कीजिए।


Question 1(vii):

निद्रा को किस गुण की प्रधानता से जोड़ा गया है और क्यों ?


Comprehension:

दुनिया का सबसे बड़ा अधम –

हाँ, हाँ, दुनिया का सबसे बड़ा अधम नर वही था

जिसकी ज़बान से यह निकला था पहले-पहल –

भूमि यह मेरी है !

“भूमि यह मेरी है ?”

झूठा, मक्कार था !

असत्य, अन्याय का अवतार था !

दुनिया का सबसे बड़ा अधम !!

नीचे की धरती और ऊपर का आसमान,

पानी और पवन –

प्रकृति की देन हैं ये जीवमात्र के लिए,

इन पर है सबका अधिकार;

सबका समान अधिकार

हवा को क्या बाँटोगे

Read More ?

पानी को बाँटोगे ?

बाँटोगे नीले आसमान को ?

बाँट भी सकोगे क्या ?

धरती बेचारी बेबस थी –

पैरों के नीचे

अचल पड़ी थी, निरीह;

कह दिया –

“भूमि यह मेरी है” –

बाँट लिया टुकड़ों में,

एक मुट्ठी लोगों ने,

मानो माता के आँचल को दाँतों से चीरकर

बाँट लिया कुछ शैतान बच्चों ने;

टुकुर-टुकुर ताकते रह गए शरीफ़

रोती रही दुखिया बेचारी माँ !

दुनिया का सबसे बड़ा अधम !


Question 2(i):

इस काव्यांश का केंद्रीय भाव है :

  • (A) प्राकृतिक संसाधनों का सृजन
  • (B) भूमि का वैज्ञानिक वितरण
  • (C) भूमि पर सबका समान अधिकार
  • (D) भूमि के इतिहास का वर्णन

Question 2(ii):

“प्रकृति की देन हैं ये जीवमात्र के लिए” इस पंक्ति से कवि का अभिप्राय है :

  • (A) व्यक्तिगत अधिकार
  • (B) जातीय विभाजन
  • (C) धार्मिक आस्था
  • (D) सामूहिक स्वामित्व

Question 2(iii):

“माता के आँचल को दाँतों से चीरना” इस पंक्ति का आज के संदर्भ में सटीक अर्थ क्या है ?

  • (A) जैविक खेती को प्रोत्साहन
  • (B) वनों की अंधाधुंध कटाई
  • (C) हरित ऊर्जा का विकास
  • (D) जल संरक्षण योजनाएँ

Question 2(iv):

यदि ‘भूमि यह मेरी है’ की भावना समाज में व्याप्त नहीं होगी तो दुनिया की संरचना कैसी होगी ?


Question 2(v):

‘दुनिया का सबसे बड़ा अधम’ किसे कहा गया है और क्यों ?


Question 2(vi):

‘टुकुर-टुकुर ताकते रह गए शरीफ़’ पंक्ति में किन लोगों पर व्यंग्य किया गया है और क्यों ?


Question 3(i):

निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

स्वच्छता : आज की आवश्यकता


Question 3(ii):

निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

प्रकृति से टूटता नाता


Question 3(iii):

निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

मोबाइल में कैद जीवन


Question 4(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘रेडियो ध्वनि, स्वर व शब्दों का खेल है’ – कैसे ? स्पष्ट कीजिए।


Question 4(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘एंकर विज़ुअल’ का क्या अभिप्राय है ?


Question 4(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘नेट साउंड’ किसे कहते हैं ? दूरदर्शन के संदर्भ में समझाइए।


Question 4(iv):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

समाचार लेखन की मानक शैली कौन-सी है ? इसकी विशेषताएँ बताइए।


Question 4(v):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

समाचार पत्र-पत्रिकाओं में विशेष लेखन के लिए अलग डेस्क क्यों होती है ? कारण सहित बताइए।


Question 5(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन का अभिप्राय स्पष्ट करते हुए उल्लेख कीजिए कि अभिव्यक्ति के अधिकार में लेखन किस प्रकार सहायक है ?


Question 5(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?


Question 5(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

रेडियो नाटकों में संवादों पर विशेष ध्यान देना क्यों आवश्यक है ? तर्क सहित लिखिए।


Comprehension:

छोटा मेरा खेत चौकोना

कागज़ का एक पन्ना,

कोई अंधड़ कहीं से आया

क्षण का बीज वहाँ बोया गया।

कल्पना के रसायनों को पी

बीज गल गया नि:शेष;

शब्द के अंकुर फूटे,

पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष।

झूमने लगे फल,

रस अलौकिक,

अमृत धाराएँ फूटतीं

रोपाई क्षण की,

कटाई अनंतता की

लुटते रहने से जरा भी नहीं कम होती।


Question 6(i):

‘छोटा मेरा खेत’ कविता के मूल भाव के बारे में सही कथन है :

  • (A) कविता को व्यवसाय के रूप में देखा गया है।
  • (B) इसमें श्रव्य बिंब का प्रयोग किया गया है।
  • (C) यह ऐसा खेत है जिसके चार कोने हैं।
  • (D) यह सृजन कर्म के शाश्वत भाव की कविता है।

Question 6(ii):

कविता की रचना-प्रक्रिया के संदर्भ में ‘अंधड़’ क्या है ?

  • (A) अलंकारों की अधिकता
  • (B) भाषा की कठिनता
  • (C) भावनाओं का आवेग
  • (D) पंक्तियों की अधिकता

Question 6(iii):

कवि अपने छोटे खेत में कौन-से बीज बोता है ?

  • (A) चावल के
  • (B) विचारों के
  • (C) ईर्ष्या के
  • (D) कागज़ के

Question 6(iv):

कवि ने कवि-कर्म की तुलना किससे की है ?

  • (A) भवन-निर्माण से
  • (B) कृषि-कर्म से
  • (C) शिक्षा-दीक्षा से
  • (D) व्यवसाय से

Question 6(v):

‘कटाई अनंतता की’ का प्रतीकार्थ है :

  • (A) रोपाई के बाद कटाई
  • (B) कटाई कर्म अनंत
  • (C) साहित्य कालजयी
  • (D) फलों की काट-छाँट

Question 7(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

फूलों के खिलने से कविता का क्या संबंध है ? ‘कविता के बहाने’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


Question 7(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

“ ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता हर ऐसे व्यक्ति की ओर इशारा करती है, जो दुख-दर्द, यातना-वेदना को बेचना चाहता है।” कविता के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।


Question 7(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘कवितावली’ में तुलसीदास ने अपने समाज की किन सामाजिक बुराइयों का उल्लेख किया है ?


Question 8(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

संसार में विभिन्न कष्टों और दुःखों से घिरकर भी अपने आस-पास खुशी और मस्ती का माहौल कैसे पैदा किया जा सकता है ? ‘आत्म परिचय’ कविता के आधार पर बताइए।


Question 8(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘पतंग’ कविता में कवि ने बाल-मनोविज्ञान को किस प्रकार चित्रित किया है ?


Question 8(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

कवि बादल का आह्वान किस रूप में कर रहा है और क्यों ? ‘बादल राग’ कविता के संदर्भ में लिखिए।


Comprehension:

मन खाली नहीं रहना चाहिए, इसका मतलब यह नहीं है कि वह मन बंद रहना चाहिए। जो बंद हो जाएगा, वह शून्य हो जाएगा। शून्य होने का अधिकार बस परमात्मा का है जो सनातन भाव से संपूर्ण है। शेष सब अपूर्ण है। इससे मन बंद नहीं रह सकता। सब इच्छाओं का निरोध कर लोगे, यह झूठ है और अगर ‘इच्छानिरोधस्तप:’ का ऐसा ही नकारात्मक अर्थ हो तो वह तप झूठ है। वैसे तप की राह रेगिस्तान को जाती होगी, मोक्ष की राह वह नहीं है। ठाठ देकर

Read More मन को बंद कर रखना जड़ता है। लोभ का यह जीतना नहीं है कि जहाँ लोभ होता है, यानी मन में, वहाँ नकार हो ! यह तो लोभ की ही जीत है और आदमी की हार। आँख अपनी फोड़ डाली, तब लोभनीय के दर्शन से बचे तो क्या हुआ ? ऐसे क्या लोभ मिट जाएगा ? और कौन कहता है कि आँख फूटने पर रूप दीखना बंद हो जाएगा ? सच्चा ज्ञान सदा अपूर्णता के बोध को हम में गहरा करता है। सच्चा कर्म सदा इस अपूर्णता की स्वीकृति के साथ होता है।


Question 9(i):

गद्यांश के अनुसार ‘आँख फोड़ना’ का अभिप्राय है :

  • (A) शारीरिक विकलांगता को बढ़ावा देना
  • (B) लोभ से बचने हेतु साधन को ही नष्ट कर देना
  • (C) दृष्टि को स्थायी रूप से खो देना
  • (D) तपस्या का सबसे उच्च स्थान प्राप्त करना

Question 9(ii):

लेखक के अनुसार ‘मन को बंद कर देना’ क्यों सही नहीं है ?

  • (A) इससे मन प्रतिष्ठित रूप से शांत हो जाता है।
  • (B) इससे लोभ का नाश हो जाता है।
  • (C) इससे मन जड़ हो जाता है।
  • (D) इससे मन सपने देखना बंद कर देता है।

Question 9(iii):

गद्यांश के अनुसार ‘सच्चा ज्ञान’ किस प्रकार की भावना से प्राप्त हो सकता है ?

  • (A) पूर्णता की भावना से
  • (B) अपूर्णता के बोध से
  • (C) पूर्णता के नाश से
  • (D) मनमानी छूट से

Question 9(iv):

गद्यांश के अनुसार लोभ से बचने का क्या उपाय है ?

  • (A) मन को बंद रखना
  • (B) मन को भरा रखना
  • (C) मन को संयमित रखना
  • (D) मन की इच्छा पूरी करना

Question 9(v):

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. लोभ का नकार ही लोभ की जड़ है और यह व्यक्ति की हार है।

II. लोभ को दबाना ही उसे जीतना है।

III. संयमित मन ही लोभ पर विजय पा सकता है।

इन कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?

  • (A) कथन I सही है, कथन II ग़लत है।
  • (B) कथन I ग़लत है, कथन II सही है।
  • (C) कथन I और III सही हैं।
  • (D) कथन II और III सही हैं।

Question 10(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘भक्तिन’ पाठ के आधार पर भक्तिन के चरित्र की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए जिन्होंने आपको प्रभावित किया ?


Question 10(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

“माँगें हर क्षेत्र में बड़ी-बड़ी हैं पर त्याग का कहीं नामोनिशान नहीं है।” इस पंक्ति से लेखक का क्या तात्पर्य है ? ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


Question 10(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

आंबेडकर की कल्पना के अनुसार एक ‘आदर्श समाज’ कैसा होना चाहिए ?


Question 11(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

श्रम विभाजन और श्रमिक-विभाजन में अंतर ‘जाति प्रथा और श्रम विभाजन’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


Question 11(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘शिरीष के फूल’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि लेखक ने शिरीष के फूलों के माध्यम से जीवन के किस सत्य को उजागर किया है और क्यों ?


Question 11(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

पहलवान की ढोलक मृतप्राय गाँव वालों के लिए कैसे जीवनदायिनी थी ? ‘पहलवान की ढोलक’ पाठ के संदर्भ में लिखिए।


Question 12(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

“यशोधर जी चाहते हैं कि उन्हें समाज का सम्मानित बुजुर्ग माना जाए।” ‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी में यह कथन किस संदर्भ में आया है ? इस कथन के संदर्भ में यशोधर बाबू के मनोभावों को स्पष्ट कीजिए। क्या यशोधर बाबू की ऐसी चाह अनुचित है ?


Question 12(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

“मैं अपनी आँखों और कानों में प्राणों की सारी शक्ति लगा कर – दम रोककर मास्टर के हाव-भाव, ध्वनि, गति, चाल और रस पीता रहता।” ‘जूझ’ कहानी के इस कथन को स्पष्ट करते हुए लिखिए कि एक अध्यापक कैसे अपने छात्रों का आदर्श-स्वरूप हो सकता है ?


Question 12(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ में मुअनजो-दड़ो के किन भौतिक अवशेषों का वर्णन किया गया है ? उस सभ्यता की जीवन-शैली, सामाजिक संरचना और संस्कृति को भी स्पष्ट कीजिए।

CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern and Marking Scheme

The CBSE Class 12 Hindi Core 2026 theory paper is of 80 marks and has 12 questions, all compulsory, in three sections (Khand): Section A (Apathit Bodh), Section B (Abhivyakti aur Madhyam) and Section C (Aroh and Vitan). The time allowed is 3 hours, with 15 minutes of extra reading time. Internal choice is given in Sections B and C. The tables below give the paper pattern from the official CBSE question paper and the marking rules from the official marking scheme.

CBSE Class 12 Hindi Core Question Paper Pattern 2026

Section Question Type Attempt Marks
Section A - Apathit Bodh (Unseen Comprehension) Unseen prose passage: MCQs and short-answer questions All compulsory 10
Unseen poetry passage: MCQs and short-answer questions All compulsory 8
Section B - Abhivyakti aur Madhyam Creative / functional writing, about 120 words (1 topic out of 3) 1 out of 3 6
Media and writing short-answer questions, about 40 words (2 marks each) 4 out of 5 8
Media and writing questions, about 80 words (4 marks each) 2 out of 3 8
Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 Poetry extract: five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Poetry questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Poetry questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Prose extract: five MCQs (1 mark each) All compulsory 5
Prose questions, about 60 words (3 marks each) 2 out of 3 6
Prose questions, about 40 words (2 marks each) 2 out of 3 4
Prose and Vitan long-answer questions, about 100 words (5 marks each) 2 out of 3 10
Total 12 questions 80

CBSE Class 12 Hindi Core Marking Scheme 2026

Marking point How it is applied
Value-point marking Marks are awarded against the value points given in the official marking scheme; for a question with parts, marks are awarded for each part and the parts are then totalled.
Own expression The marking scheme carries suggested value points only, as guidelines and not as complete answers. A correct answer in the student's own words is awarded due marks.
Competency-based questions If a competency-based answer is not from the marking scheme but the competency shown is correct, due marks are awarded.
Repeated error If the same kind of mistake is repeated, it is ignored and marks are not deducted again for it.
Incorrect answer A totally incorrect answer is marked with a cross (X) and awarded zero (0) marks.
Marks for sub-parts Marks are given for every part of a question; a question without sub-parts is awarded its marks as a whole.
Scale of marks The full scale of 0 to 80 marks is used and full marks are awarded whenever all the expected points are given.

CBSE Class 12 Hindi Core Unit-Wise Weightage

Section (Khand) Marks
Section A - Apathit Bodh (unseen comprehension: one prose and one poetry passage) 18
Section B - Abhivyakti aur Madhyam (textbook) 22
Section C - Aroh Part 2 and Vitan Part 2 (textbooks) 40
Theory Paper 80
Internal Assessment 20
Grand Total 100

CBSE Class 12 Hindi Core Paper Analysis 2026